USA Deporte Indian: आज अमेरिका से फिर डिपोर्ट होंगें 119 भारतीय ,अमृतसर पर लैंड होगी दूसरी फ्लाइट…

USA Deporte Indian:अमेरिका अवैध प्रवासियों पर सख्त करवाई कर रहा हैं। इस क्रम 5 फरवरी को एयरक्राफ्ट से कई भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था,जिसको लेकर मोदी सरकार पर जमकर तंज कैसे गए थे। एक बार फिर अमेरिका अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने के कार्रवाई करने वाला है।
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 भारतीय प्रवासियों को लेकर दो फ्लाइट 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फ्लाइट सुबह 10:05 बजे लैंड करेंगी। इन डिपोर्ट प्रवासियों में सबसे अधिक लोग पंजाब के हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 2, गोवा के 2, राजस्थान के 2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक लोग हैं। कौन-कौन लौट रहे हैं भारत? इस बार आने वाले 119 लोगों में से 67 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2-2 महाराष्ट्र और राजस्थान, तथा 1-1 गोवा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। यह विमान रात 10 से 11 बजे के बीच अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सकता है।
भारत और अमेरिका की सरकारें क्या कर रही हैं? USA Deporte Indianप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अवैध प्रवास का मुद्दा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उठाया गया था। विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने बताया कि दोनों देशों ने अवैध प्रवास और मानव तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर सहमति जताई है। साथ ही, छात्रों और पेशेवरों के लिए कानूनी यात्रा मार्गों को आसान बनाने और व्यापार व पर्यटन यात्रा को सुगम बनाने की भी चर्चा हुई है।