Liquor Shops Open in Delhi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! राजधानी में आज खुली रहेंगी सभी शराब की दुकानें

Liquor Shops Open in Delhi आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश होली पर्व को लेकर धूम मची है। वहीं शराब प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज होली के दिन शराब दुकान खुली रहेंगी। इससे पहले होली समेत कुछ प्रमुख त्योहारों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहता था। लेकिन आबकारी विभाग के अनुसार, दुकानें सामान्य दिनों की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगी।
Liquor Shops Open in Delhi दरअसल, दिल्ली सरकार ने इस वर्ष रंगों की होली (दुलंडी) को ड्राई डे की सूची में शामिल नहीं किया है। इस फैसले के तहत होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी। आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य राजस्व हानि की भरपाई करना और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना है। उनके अनुसार, होली के आसपास शराब की तस्करी और कालाबाजारी के मामले बढ़ जाते हैं। जब दुकानें बंद रहती हैं तो लोग अवैध आपूर्तिकर्ताओं से शराब खरीदने लगते हैं, जिससे मिलावटी शराब पीने के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।
read more Bank holiday: क्या आज होली के मौके पर बैंक खुले है या बंद? चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
जनवरी में बंदी के नए नियम जारी किए गये थे
Liquor Shops Open in Delhiइस वर्ष जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती ‘शुष्क दिवस’ (मद्य निषेध दिवस) रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि इस होली पर कोई शुष्क दिवस नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी। जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी। पिछले कुछ वर्षों से, होली का दिन दिल्ली में ‘शुष्क दिवस’ में शामिल था।



