Health News: होली पर चढ़ गया भांग का नशा! कैसे घर में रखीं ये चीजें जल्दी लाएंगी होश! जानें क्या करें क्या नहीं?

Health News:होली का पर्व रंग और उत्साह का उत्सव है। इस दिन, कई लोग ठंडाई या अन्य व्यंजनों के साथ भांग का आनंद लेते हैं। हालाँकि, कभी-कभी मज़ाक-मस्ती में ली गई थोड़ी सी भांग भी ज़्यादा असर कर सकती है। इसके प्रभावों में सिर का घूमना, तेज धड़कन, घबराहट, उलझन, या अत्यधिक नींद आना शामिल हो सकते हैं। ऐसे में घबराने के बजाय समझदारी से कार्रवाई करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि होली के बाद भांग के असर को सुरक्षित तरीके से किस प्रकार उतारा जा सकता है।
Read More : Rashifal: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
जानिए भांग का नशा क्यों चढ़ता है?
भांग में उपस्थित तत्व दिमाग पर असर डालते हैं। जिसके असर से व्यक्ति की सहनशीलता, मात्रा और शरीर की बनावट पर निर्भर करता है। यदि खाली पेट इसका सेवन करें तो इसका असर और भी तेज हो सकता है।
भांग का नशा उतारने के लिए क्या करें?
- घबराएं नहीं, शांत रहें: भांग का असर अस्थायी होता है और कुछ घंटों में धीरे-धीरे कम हो जाता है। घबराहट नशे को और बढ़ा सकती है, इसलिए व्यक्ति को शांत और आरामदायक माहौल में रखें।
- खूब पानी पिलाएं: भांग का नशा ज्यादा होने पर शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। आप पानी, नारियल पानी या नींबू पानी देने से शरीर को राहत मिलती है।
- मीठा खिलाएं: कुछ लोग मानते हैं कि मीठी चीजें जैसे शक्कर, मिठाई या चॉकलेट देने से नशे का असर थोड़ा कम महसूस होता है।
- नींबू या खट्टे फल दें: अगर नशा काफी ज्यादा हो गया है तो सबसे पहले नींबू या कोई खट्टी चीज खा ले क्योंकि खटाई नशे को काफी तेजी से काटती है।
- दही का इस्तेमाल: भांग का नशा उतारने के लिए दही भी एक कारगर उपायों में से एक है। ऐसे में अगर आप इस होली पर दही से बनी चीजों का सेवन कर सकते है।
- घी का सेवन: अगर भांग का नशा बहुत ज्यादा हो जाए तो घी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. घी पीने से नशा जल्दी उतरता है और व्यक्ति को राहत मिलती है. अगर घी उपलब्ध न हो तो मक्खन भी दे सकते हैं.
- सरसों का तेल: अगर किसी को भांग के नशे से बेहोशी हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में सरसों का तेल उपयोगी हो सकता है. सरसों के तेल को हल्का गर्म करके उसे व्यक्ति के दोनों कानों में डालें, इससे व्यक्ति को होश आ जाएगा.
भांग का नशा ज्यादा हो जाए तो इन चीजों का न करें सेवन.?
2. दवाइयों से बचें: भांग के नशे में सिरदर्द, उल्टी या चक्कर महसूस हो सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की दवा देना हानिकारक हो सकता है. ऐसे में प्राकृतिक उपायों को ही प्राथमिकता दें.
3. शराब का सेवन न करें: भांग के नशे के बाद शराब का सेवन करना खतरनाक हो सकता है. शराब से नशा और भी तेज हो सकता है और शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.
Read More : Holika 2026: देशभर में आज मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें धुलंडी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम
ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें?
यदि व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, बहुत तेज धड़कन, बेहोशी, उल्टी या असामान्य व्यवहार दिखाई दे, तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मामले में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है



