Upcoming IPOs: ड्यूरोफ्लेक्स समेत 5 कंपनियों के IPO को मिली सेबी से मंजूरी, यहां जानें डिटेल्स
Upcoming IPOs बाजार नियामक सेबी ने प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन और गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स समेत कुल 5 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, सेबी ने दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स, मुंबई स्थित हेक्सागॉन न्यूट्रिशन और ओम पावर ट्रांसमिशन को भी आईपीओ लाने को मंजूरी दी है। सेबी से मिली जानकारी के अनुसार जिन कंपनियों ने सितंबर और अक्टूबर के बीच आईपीओ लाने के लिए आवेदन किए थे, उन्हें 10 से 13 फरवरी के बीच मंजूरी दी गई है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि शेयर बाजार निवेशकों के लिए निवेश के नए-नए मौके खुलते रहेंगे।
ड्यूरोफ्लेक्स आईपीओ में बेचे जाएंगे कुल 2.25 करोड़ शेयर
प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित IPO में 2.25 करोड़ शेयरों तक का नया इश्यू और 54 लाख शेयरों तक का ओएफएस शामिल है। कंपनी को 10 फरवरी को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। इसके अलावा, गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स को सेबी से 12 फरवरी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। ड्यूरोफ्लेक्स के आईपीओ में कुल 2.25 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे, जिसमें नए शेयरों के साथ ही प्रोमोटरों और मौजूदा निवेशकों द्वारा बेचे जाने वाले शेयर भी शामिल हैं। मार्केट शेयर के हिसाब से ये देश की तीसरी सबसे बड़ी मैट्रेस कंपनी है।
आईपीओ से 740 करोड़ रुपये जुटाएगी फार्मा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स
Upcoming IPOsफार्मा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स अपने आईपीओ से 740 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित होगा और इसमें ओएफएस का कोई भी हिस्सा शामिल नहीं है। विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स को सेबी ने 12 फरवरी को आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी। हेक्सागॉन न्यूट्रिशन का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक 3.08 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री करेंगे। सेबी ने हेक्सागॉन न्यूट्रिशन को 10 फरवरी को आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी। इन सभी कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।



