UP Voter List Revision: उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस, 85% मामलों की सुनवाई पूरी

UP Voter List Revision उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि SIR (Special Intensive Revision) के तहत दावा-आपत्तियों की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
85.5 प्रतिशत मामलों की सुनवाई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब सवा 3 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 3.06 करोड़ नोटिस मतदाताओं को प्राप्त भी करा दिए गए। अब तक 85.5 प्रतिशत मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके लिए राज्यभर में 403 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए गए, जबकि 5621 स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। चुनाव आयोग के अनुसार 6 जनवरी से शुरू हुई इस प्रक्रिया को दो बार समय बढ़ाकर लगभग दो महीने तक चलाया गया।
UP Voter List Revisionप्राप्त फॉर्म का विवरण
▪ फॉर्म-6 (नए मतदाता): 86,69,073
▪ दावा-आपत्तियों के फॉर्म: 70,69,710
▪ फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए): 3,18,140



