छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: धमतरी जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh news धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश की दो युवतियों और लोकल तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं, जबकि युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में पुलिस का किसी भी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है।

 

read more UP Voter List Revision: उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस, 85% मामलों की सुनवाई पूरी

 

 

 

Chhattisgarh news गिरफ्तार आरोपियों के नाम

▪️सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी

▪️खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी

▪️ लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button