अन्य खबर

The Raja Saab: OTT पर हिंदी में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

The Raja Saab साउथ सुपरस्टार प्रभास की 2026 की मेगा डिजास्टर फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई थी और ओटीटी पर आते ही छा गई थी। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय में मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। जियो हॉटस्टार पर मेकर्स ने इस फिल्म को पहले तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया था। कुछ दर्शक तो इसके हिंदी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, ‘द राजा साब’ अब ओटीटी पर हिंदी वर्जन में भी रिलीज हो गई है, जो आप इस हफ्ते घर बैठे देख सकते हैं।

 

द राजा साब हिंदी में ओटीटी पर हुई रिलीज

प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी ‘द राजा साब’ 06 मार्च, 2026 को जियो हॉटस्टार पर हिंदी में आ चुकी है। मेकर्स ने फिल्म का धांसू वीडियो शेयर करते हुए, लिखा, ‘राज महल के दरवाजे खुल चुके है और साथ ही खुल रहे हैं पुराने राज… देखिए रेबेल स्टार प्रभास की लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी द राजा साब, अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग हो रही है।’

 

Read more Droupadi Murmu West Bengal Tour: बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान!… प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी…

 

 

400 करोड़ की फिल्म ने कमाए सिर्फ 200 करोड़

इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये था, लेकिन 205 करोड़ ही कमा पाई। ऐसे में प्रभास की द राजा साब 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका नाम फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया। IMDb पर भी इसे 3.4 की रेटिंग मिली है।

 

प्रभास की आने वाली फिल्में

The Raja Saabप्रभास के वर्क फ्रंट फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं, जो 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। विवेक ओबेरॉय फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। दूसरे आने वाले प्रोजेक्ट्स में पीरियड ड्रामा ‘फौजी’, साइंस-फिक्शन सीक्वल ‘कल्कि पार्ट 2’ और एक्शन से भरपूर ‘सालार: पार्ट 2’ शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button