Cg News : बहनों की खुशहाली एवं आत्मनिर्भरता का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

Cg News : अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/ ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं आसान किस्तों में ऋण की सुविधा का लाभ मिल रहा रहा है, जिससे कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकालो की रहने वाली काली माँ स्व-सहायता समूह से जुड़ी सुभद्रा मंडल ने समूह के माध्यम से ऋण लेकर एक एकड़ भूमि में खीरा की खेती शुरू की है।
सुभद्रा मंडल बताती हैं कि पहले आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे खेती-बाड़ी को बड़े स्तर पर नहीं कर पाती थीं। परिवार की आमदनी सीमित थी और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के बाद खेती में निवेश के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं रहती थी। वे कहती हैं कि पहले स्थिति ऐसी थी कि जितना कमाते थे, उससे घर-परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। खेती को आय के अतिरिक्त साधन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए पूंजी की जरूरत थी, जो आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती थी।
सुभद्रा मंडल ने बताया कि, बिहान से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। पहले जहां आय के सीमित साधनों के कारण खेती को विस्तार देना कठिन था, वहीं समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधि शुरू करने का अवसर मिला। ऋण सुविधा का उपयोग कर उन्होंने कृषि को आजीविका के साधन के रूप में अपनाया और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने से उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे स्वयं आर्थिक गतिविधि में भाग ले रही हैं और भविष्य में अपनी आय को और बढ़ाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं। सुभद्रा मंडल का कहना है कि वे लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को और मजबूत करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि खेती से होने वाली आमदनी से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही भविष्य में प्राप्त होने वाले लाभ को दोबारा आजीविका गतिविधियों में निवेश कर आय के स्थायी साधन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
सुभद्रा मंडल ने बिहान योजना से जोड़ने और आजीविका गतिविधि के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। समूह के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें खेती शुरू करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने और आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूह से जुड़कर महिलाएं ऋण सुविधा का उपयोग कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं।