देश

Union Budget 2024 LIVE: महिलाओं से लेकर युवाओं तक सबके लिए खुला खुशियों का पिटारा

Union Budget 2024 LIVE नई दिल्ली: देश में आम चुनाव के बाद लगतार तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 प्रस्तुत करेंगी। जिसकों लेकर पूरे देशभर के लोगों की निगाहे इसपर टिकी हुई है। सभी वर्गोें को बेसब्री से इंतजार है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

Union Budget 2024 LIVE हो सकते हैं ये बड़े फैसले
पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाई जा सकती है।
कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर को तेज करने के लिए उपायों की घोषणा हो सकती है।
ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना को लेकर ऐलान हो सकता है।
मनरेगा के कार्य दिवस बढ़ाने की संभावना, कृषि से जुड़े कामों को भी शामिल करने को लेकर ऐलान किए जा सकते हैं।
महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस हो सकता है।
नई कर प्रणाली में आयकर छूट स्लैब की सीमा 5 लाख की जा सकती है।
खपत बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है।
हाउंसिग लोन लेने पर भी नई रियायत संभव है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया जा सकता है।
MSME पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।
ओपीएस को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इस पर समिति अपनी रिपोर्ट दे चुकी है।
EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर भी नए इंसेटिव का ऐलान हो सकता है।
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा सकता है।
पीएलआई योजना का अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया जा सकता है।
श्रम सुधारों को लेकर लेबर कोड पर स्पष्टता दी जा सकती है

 

Related Articles

Back to top button