Cg News: तेज रफ्तार बारिश के कारण अनियंत्रित हुयी बाइक ने खड़े ट्रक में मारी जबरजस्त टक्कर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: तेज रफ्तार बारिश के कारण अनियंत्रित हुयी बाइक ने खड़े ट्रक में मारी जबरजस्त टक्कर

Cg News : बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित से हुआ हादसा। तेज गति से हो रही बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होने से  घाट के नीचे कच्चे लोहे से भरे हुए व खराब हालत में खड़े एक ट्रक के पिछ्ले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। जिससे दोनों का सिर फट ग‌या और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

*जानकारी के मुताबिक *

विनोद कुमार पिता सुखलाल उम्र 27 वर्ष निवासी नावाधक्की व उमेश्वर पिता नधीरा उम्र 23 वर्ष निवासी चंद्रेली प्रतापपुर की ओर से बाइक में नावाधक्की जा रहे थे। बाइक को उमेश्वर चला रहा था। इसी दौरान वे रात के लगभग नौ बजे चंदौरा हाइवे थाना अंतर्गत घाट पेंडारी की घाट पर पहुंचे।

Read more:AICTE Free Laptop Yojana: देश के सभी लड़के-लड़कियों को सरकार दे रही फ्री में लैपटॉप, यहां जल्दी करें आवेदन

° सूचना के तुरंत बाद  °

चंदौरा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भागवत दयाल पैकरा, आरक्षक प्रवीण मिश्रा व मिथलेश गुप्ता मौके पर पहुंचे।

Read more:Anganwadi Workers Regularization: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी नियमितीकरण की सौगात?

Cg News :   घटनास्थल पर अन्य लोगों की भी काफी भीड़ जमा हो गई थी। इससे मार्ग में थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाकर यातायात व्यवस्था को बनाया  फिर दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। युवकों के स्वजनों व क्षेत्रवासियों के बीच शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Related Articles

Back to top button