TVS Jupiter CNG: Auto Expo में TVS ने पेश किया दुनिया का पहला CNG स्कूटर 'Jupiter CNG'.... – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

TVS Jupiter CNG: Auto Expo में TVS ने पेश किया दुनिया का पहला CNG स्कूटर ‘Jupiter CNG’….

TVS Jupiter CNG Auto Expo 2025: टीवीएस मोटर्स ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में दुनिया का पहला CNG से चलने वाला स्कूटर पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि फिलहाल कंपनी ने केवल इसका कॉन्सेप्ट मॉडल प्रदर्शित किया है, लेकिन इसकी शुरुआत से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

 

टीवीएस जुपिटर 125 CNG: खासियतें

 

स्कूटर का नाम टीवीएस जुपिटर 125 CNG रखा गया है, जिसमें 1.4 किलोग्राम क्षमता का CNG टैंक लगाया गया है। यह CNG टैंक जुपिटर 125 के अंडरसीट बूट स्पेस में फिट किया गया है और इसे सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक पैनल से ढका गया है।

स्कूटर का डिजाइन और लुक पारंपरिक जुपिटर मॉडल जैसा ही है, लेकिन पावरट्रेन और मैकेनिज्म में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। CNG की रिफिल के लिए टैंक पर फिलर नोजल और प्रेशर गेज लगाया गया है।

 

Read more EPFO: EPFO की नई सुविधा, व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करना हुआ आसान…

 

 

TVS Jupiter CNG स्कूटर के फर्श बोर्ड पर 2-लीटर क्षमता का एक पेट्रोल टैंक भी दिया गया है, जिसका डिज़ाइन पेट्रोल मॉडल के समान है। इसमें फिलर नोजल फ्रंट एप्रन में लगाया गया है। अन्य फीचर्स में साइड स्टैंड इंडिकेटर, एलईडी हेडलाइट, और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button