Train Mobile Charging New Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रात 11 बजह से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Train Mobile Charging New Rules: अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान रातभर मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्जिंग (Train Mobile Charging New Rules) पर लगाकर सो जाते हैं, तो अब अपनी यह आदत बदल लीजिए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) (Railways New Rules) ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग पॉइंट (Mobile Charging) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियम (Railways New Rules) के तहत अब ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे। यह व्यवस्था 12 नवंबर 2026 से लागू कर दी गई है।
रेलवे (Railways New Rules) का यह फैसला ट्रेन में आग लगने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, अक्सर यात्री रात में मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। ऐसे में उपकरणों के ओवरहीट होने या चार्जिंग सिस्टम में खराबी आने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नहीं मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
नई व्यवस्था (Railways New Rules) के मुताबिक, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में लगे चार्जिंग पॉइंट की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान यात्री मोबाइल फोन, पावर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे। सुबह 5 बजे के बाद चार्जिंग पॉइंट दोबारा चालू कर दिए जाएंगे।
आग और शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने की तैयारी
रेलवे के मुताबिक, (Railways New Rules) रात के समय कई यात्री अपने मोबाइल और दूसरे उपकरण चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। लंबे समय तक चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। पावर बैंक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
रेलवे कर्मचारियों को दिए गए सख्त निर्देश
इस व्यवस्था (Railways New Rules) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रेलवे ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और ट्रेनों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
Train Mobile Charging New Rulesरेलवे ने यात्रियों (Railways New Rules) से अपील की है कि वे रात 11 बजे से पहले अपने मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। सफर के दौरान चार्जिंग से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।