बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में फिर तेजी; मिलेगी राहत या महंगाई का झटका? पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जाने के बाद ब्रेंट क्रूड (Crude Oil Price) अब 100 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसके बावजूद भारतीय तेल (Petrol Diesel Price Today) कंपनियों ने शनिवार14 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी देश के प्रमुख शहरों में आज भी ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है।

 

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में पिछले कई महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

 

read more Rashifal : धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी. पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

 

 

100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी जारी है। शनिवार को इसकी कीमत 0.27 फीसदी बढ़कर 96.080 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने को भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बढ़ोतरी का असर फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा है। देश में आज भी पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर हैं।

 

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजलका भाव

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
नोएडा 102.12 95.56
फरीदाबाद 103.28 95.94
गुरुग्राम 102.97 95.64
लखनऊ 101.89 95.36
भोपाल 114.36–114.57 99.64
इंदौर 114.61–115.00 99.70
पटना 113.37 99.36
जयपुर 112.69 97.78
रांची 105.26 100.49
चंडीगढ़ 101.51 89.47
देहरादून 100.55 95.93
शिमला 103.25 95.21

 

 

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Price Todayदिल्ली में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये में मिल रहा है। वहीं, नोएडा में पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये और डीजल का 95.56 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत 103.28 रुपये और डीजल की 95.94 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में प्रीमियम XP95 पेट्रोल 109.24 रुपये और XP100 की कीमत 167.35 रुपये प्रति लीटर है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button