देश
Train Delay : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक करें ये लिस्ट

Train Delay नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। चारों ओर कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। तो वहीं रात के समय सर्द हवाओं ने अपना कहर बरपा के रखा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल के समय भी बदलाव किया गया है तो वहीं इसका असर भारतीय रेल पर भी देखा जा रहा है। घने कोहरे और ठंड की वजह से 47 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 6 ट्रेनों का समय बदल गया है।




