Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला; अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, दोबारा मिलेगा एग्जाम देने का मौका – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला; अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, दोबारा मिलेगा एग्जाम देने का मौका

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में 5वीं- 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। लेकिन इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।

 

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

5th and 8th Class Exam in CG स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि, इस साल किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा। विभाग के फैसले के मुताबिक यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

 

16 मार्च से 5वीं, 17 मार्च से 8वीं की परीक्षा

इस साल घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। साय कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश दिया था। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।

 

5वीं और 8वीं की परीक्षा कब शुरू होगी?

उत्तर: 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी।

 

परीक्षा किस समय होगी?

Chhattisgarh News: दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी

Related Articles

Back to top button