Ghaziabad Loni Fire: यहां तीन मंजिला मकान में लगी आग, महिला समेत इतने बच्चों की गयी जान, कड़ी मशक्कत के बाद अंदर पहुचे दमकलकर्मी!! – RGH NEWS
देश

Ghaziabad Loni Fire: यहां तीन मंजिला मकान में लगी आग, महिला समेत इतने बच्चों की गयी जान, कड़ी मशक्कत के बाद अंदर पहुचे दमकलकर्मी!!

Ghaziabad Loni Fireगाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार सुबह कंचन पार्क कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस आग में एक महिला और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और दीवार तोड़कर आठ लोगों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोग—महिला और तीन बच्चे—गंभीर रूप से घायल थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

सुबह करीब सात बजे लगी इस आग ने पूरे तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मकान में आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मकान का मुख्य रास्ता बंद होने के कारण पड़ोस के मकान की छत से दीवार तोड़कर दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू किया।

मृतकों की पहचान गुलबहार (32), उनके बेटे जान (9), शान (6), और रिश्तेदार जीशान (9) के रूप में हुई है। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए 500 मीटर लंबा पाइप लगाकर प्रयास किए। हालांकि, घने धुएं और झुलसने से महिला और बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।

 

Read more Train Delay : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक करें ये लिस्ट

 

 

इलाके में शोक की लहर

Ghaziabad Loni Fireइस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान में घुसने का रास्ता बंद होने के कारण आग बुझाने में देरी हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button