देश

शेरनी को दिखा पेड़ पर तेंदुआ तो खाने के लिए वहीं जा चढ़ी, तभी टूटी डाल, फिर हुआ ऐसा…

today news: शेर-शेरनी जिस जंगल में रहते हों, वहां चीते-तेंदुए लकड़बग्घा जैसे हिंसक जानवरों को अपना आहार जुटाना मुश्किल हो जाता है। कई दफा तो ये जानवर खुद शेर-शेरनी का शिकार बन जाते हैं। यदि आपने ऐसा दृश्य कहीं नहीं देखा तो आज देख लीजिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि, शेरनी एक ​तेंदुए को मारने के लिए पेड़ पर चढ़ जाती है।

जंगल में पेड़ पर चढ़ी शेरनी

शेरनी तेंदुए का शिकार करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, जब वह पेड़ की डाल पर तेंदुए के पास पहुंचकर गुर्राती है तो तेंदुए भी उससे बचने का प्रयास करता है। शेरनी अपने दांत तेंदुए में गाड़ देती है। तभी अचानक पेड़ की वो डाल टूट जाती है, जिस पर ये दोनों थे। फिर क्या था, 2 सेकंड में दोनों जानवर धड़ाम से जमीन पर गिरते हैं। दोनों को पेड़ की डालियों से चोट भी लगी। हालांकि, बीच तेंदुआ शेरनी से चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो जाता है।

पेड़ पर ही दबोच लिया तेंदुआ, तभी डाल टूट गई

शेरनी शिकार के इंतजार में थी, फिर जब तेंदुआ उसके चंगुल से निकलकर भाग ही गया तो वो देखती रह गई। यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे लोगों ने कैमरे में कैद कर ली। उनका ही यह वीडियो है। ट्विटर पर इस वीडियो को “नेचर इज मेटल” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

गुजरात में रहती हैं सबसे ज्यादा शेरनियां

आपको बता दें कि, पूरे भारत में शेर-शेरनियों की सुरक्षित शरणगाह गुजरात के जंगल ही हैं। यहां गिर व जूनागढ़ के जंगलों में सैकड़ों शेर-शेरनियां व उनके शावक विचरते रहते हैं। वनविभाग ने एक बार बताया गया था कि, उनकी संख्या 500 से ज्यादा है। शेर-शेरनी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:

ख़बर शेयर करें:

Back to top button