देश

चलती कार में फटे टायरों से निकलती रही आग, शराबी चालक दौड़ाता रहा गाड़ी और फिर…

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत 1 कार चालक ने खूब हंगामा मचाया। सड़क पर फटे टायर में कार दौड़ाता रहा। इससे सड़क पर लोहे के व्हील के रगड़ने से आग निकलती रही।

इस पुरे मामले को राहगीरों ने वीडियो में कैद किया। जो कि अब वायरल हो रहा है।

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, नशे में धुत व्यक्ति ने MP नगर से वीआईपी रोड तक रात 2 बजे तेज गति में कार दौड़ाई। टायर के फटने से कार से आग की चिंगारियां निकलती रही। इस के चलते कार की चपेट में आने से कई लोग बच गई। मार्ग में खड़ी कारों को भी शख्स ने टक्कर मारी।

वही नशे में धुत लड़का एमपी नगर, जहांगीराबाद, श्यामला हिल्स तथा कोहेफिजा थाने से होकर गुजरा, मगर पुलिस को रात 2 बजे की घटना का पता ही नहीं चला। इससे शहर में पुलिस की नाइट गश्त पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर मामले की तहरीर पुलिस को दी। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button