देश

बाप ने नाग को मारा, नागिन ने बेटे को डसा

Today news in hindi: सीहोर में एक व्यक्ति ने नाग को पीट-पीटकर मार डाला। इसके 15 घंटे बाद नागिन ने उसके 12 साल के बेटे को डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामला बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव का है। पेशे से मजदूर किशोरी लाल के घर नवरात्रि के जवारे रखे हुए हैं। उसे गुरुवार सुबह 9 बजे घर के पास एक नाग दिखाई दिया, जिसे किशोरी ने मारकर जंगल में फेंक दिया। रात 2 बजे नागिन ने घर में सो रहे उसके बेटे रोहित को डस लिया।

रोहित के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे। परिजनों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। इसके बाद भी हालत बिगड़ती गई तो बच्चे को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन रोहित को वापस गांव ले गए। उन्होंने गांव में दोबारा झाड़-फूंक कराई। सुबह करीब 5 बजे रोहित की मौत हो गई।

गांववालों ने नागिन को मार डाला
गांववालों ने रात में ही नागिन को खोजकर मार डाला। बच्चे की पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्नेक बाइट बताई गई है। उसका पूरा शरीर और नाखून नीले पड़ गए थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button