बिजनेस

Stock Market Updates: खुलते ही गिरा शेयर बाजार सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी इतने अंक लुढ़का…

 

Stock Market Updatesआज सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा। शेयर बाजार खुलते ही लाल निशान में पहुंच गया। सुबह से ही स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में भी मिलजुला रूप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में आधे फीसदी की गिरावट देखी गई थी। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 596.05 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 75,594.41 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 173.50 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 22,918.70 अंक पर खुला।

 

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

 

बाजार खुलने के बाद समय के साथ स्टॉक मार्केट लाल निशान की ओर बढ़ गया। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 379.26 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर करीब 75,811.20 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 119.35 अंक यानी 0.52 फीसदी तेजी के साथ करीब 22,972.85 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

 

इन शेयरों में दिखी तेजी

 

Stock Market Updatesसुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 04 में तेजी तो 26 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 में तेजी तो 40 में गिरावट चल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के सभी शेयर बाजार में बढ़त बनाए हुए

Related Articles

Back to top button