Petrol Diesel Price Today: कहीं बढ़े दाम, कहीं घट गए भाव, चेक करें 22 मई के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स

Petrol Diesel Price Today: आज शुक्रवार, 22 मई की सुबह दफ्तर या काम पर निकलने वाले आम आदमी के लिए फिलहाल राहत की खबर है. देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है. दाम पूरी तरह से स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, बाजार की स्थिति को देखते हुए यह शांति कब तक बनी रहेगी, इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता. लगातार घाटा सह रही तेल वितरण कंपनियों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति इस बात का संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में ईंधन के दामों में उछाल देखने को मिल सकता है.
तेल कंपनियों का भारी घाटा बढ़ा रहा आम आदमी की टेंशन
भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की आर्थिक स्थिति इस वक्त काफी दबाव में है. कंपनियां फिलहाल पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर को भी उनकी वास्तविक लागत से काफी कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं. इसका सीधा असर कंपनियों की बैलेंस शीट पर पड़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, इन कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान झेलना पड़ रहा था. हाल ही में जब ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, तब जाकर यह दैनिक घाटा थोड़ा कम हुआ. इसके बावजूद, कंपनियों को अभी भी हर रोज शुद्ध रूप से लगभग 750 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए कभी भी नए रेट लागू किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ेंHealth tips: खाना खाते ही तुरंत बैठने से हो सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा, रहें सावधान
हफ्ते की शुरुआत में ही लग चुका है महंगाई का झटका
आम जनता को इस हफ्ते की शुरुआत में ही महंगाई का एक डोज मिल चुका है. इसी हफ्ते पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. वहीं, डीजल के दाम में भी 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इस हालिया वृद्धि के बाद से ही देशभर में फ्यूल के रेट अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं. ऐसे में अगर कंपनियों ने अपने नुकसान को कम करने के लिए एक बार फिर से दाम बढ़ाने का फैसला लिया, तो इसका असर माल ढुलाई से लेकर रोजमर्रा की जरूरी चीजों की महंगाई तक जाएगा.
आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव?
Petrol Diesel Price Todayघर से बाहर निकलने और गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट पर नजर डाल लेना समझदारी है:
शहर का नाम पेट्रोल के दाम डीजल का भाव
| शहर का नाम | पेट्रोल के दाम | डीजल का भाव |
| नई दिल्ली | ₹98.64 | ₹91.58 |
| मुंबई | ₹111.88 | ₹99.95 |
| कोलकाता | ₹107.12 | ₹94.08 |
| चेन्नई | ₹107.59 | ₹96.07 |
| नोएडा | ₹98.49 | ₹91.81 |
| लखनऊ | ₹98.42 | ₹91.61 |
| जयपुर | ₹108.81 | ₹94.05 |
| बंगलुरू | ₹109.70 | ₹95.04 |
| हैदराबाद | ₹110.02 | ₹99.95 |



