बिजनेस

Silver Price Crash: त्योहारों के सीजन में धड़ाम से गिरी चांदी, 16 हजार रूपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Crash: दिवाली से पहले सोना-चांदी (Gold Silver Rate Today) की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यदि हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो सिर्फ चार दिनों में चांदी 16 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं चांदी अपने हाई से अब 2.24 लाख रुपए कम कीमत पर मिल रही है।

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। बीते हफ्ते के सिर्फ चार दिन के कारोबार में ही चांदी एक झटके में 16000 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। MCX पर अब चांदी अपने हाई लेवल से करीब 2.24 लाख रुपए सस्ती मिल रही है।

 

दिल्ली के बाजार में चांदी धड़ाम

दिल्ली के बाजारों में चांदी की कीमत (Silver Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिवाली, घनतेरस से पहले चांदी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com में 16 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2,10,918 रुपए पर क्लोज हुई थी।

 

read more Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

 

MCX पर भी चांदी क्रैश

Silver Price Crashचांदी की कीमत (Silver Rate) वायदा कारोबार में भी क्रैश हो गई है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी 16 अक्टूबर को MCX पर 2,11,187 रुपए पर मिल रही थी, वो इस शुक्रवार को क्रैश होकर 1,96,100 रुपए रह गई। इस हिसाब से चांदी चार दिन में वायदा कारोबार में 15,087 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button