टेक्नोलोजी

Jio: Jio ग्राहकों के लिए बजट प्लान, एक रिचार्ज में 30 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स

Jio के पास कई बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। कंपनी के पास एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे कैलेंडर मंथ यानी 30 दिन की वैलिडिटी (जिस महीने में 31 दिन रहेंगे उसमें 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी) मिलती है। जियो का यह रिचार्ज प्लान डेली डेटा बेनिफिट्स के साथ भी आता है।

 

 

जियो का 30 दिन वाला प्लान

जियो का यह कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 319 रुपये की कीमत में आता है यानी इस प्लान के लिए आपको डेली लगभग 10.50 रुपये का खर्च आएगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।

 

Read more Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के जीवन में आएंगे नए अवसर, पढ़ें 25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

इस तरह से यूजर्स को इसमें कुल 45GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Jio AI Cloud और Jio TV OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। कंपनी कंप्लिमेंटरी ऑफर के तहत 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन दे रही है।

 

जियो का एनिवर्सरी ऑफर

Jio ने हाल ही में 10 साल पूरा होने पर एनिवर्सरी ऑफर की घोषणा की है। कंपनी 299 रुपये में 4G फीचर फोन दे रही है। जियो के इस 4G फीचर फोन की कीमत 1,499 रुपये है लेकिन यूजर्स को यह फोन 299 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में मिलेगा। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो 2G से 4G में अपग्रेड करना चाहते हैं। कंपनी इस फोन की खरीद पर 6 महीने के लिए फ्री रिचार्ज ऑफर कर रही है। यूजर्स को 199 रुपये महीने वाले 6 रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाएगा, जिसका वैल्यू 1,200 रुपये है। इस तरह से यूजर्स को यह फोन 299 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में मिलेगा।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button