SECL गारे पेलमा SKA कंपनी के स्टोर रूम से स्पेयर पाटर्स की चोरी, जांच में जुटी रायगढ़ पुलिस* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

SECL गारे पेलमा SKA कंपनी के स्टोर रूम से स्पेयर पाटर्स की चोरी, जांच में जुटी रायगढ़ पुलिस*

 

*SECL गारे पेलमा SKA कंपनी के स्टोर रूम से स्पेयर पाटर्स की चोरी, जांच में जुटी तमनार पुलिस*…..

थाना तमनार अन्तर्गत SECL गारे पेलमा 4, 2/3 ग्राम कोसमपाली स्थित SKA कंपनी के स्टोर रूम में चोरी की रिपोर्ट स्टोर रूम के इंचार्ज आकाश राणा (26 साल) हाल मुकाम ग्राम कोसमपाली, तमनार द्वारा आज थाना तमनार में दर्ज कराया गया है ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि SECL गारे पेलमा 4,2/3 ग्राम कोसमपाली में सुनील कुमार अग्रवाल ठेकेदार की कंपनी में आयशर वाहन चलता हैं । वाहनों के स्पेयर पाटर्स को कंपनी के केम्प में बने एक कमरा में पाटर्स लिफ स्प्रींग, पटटा, कमानी रखा गया है जिसे दिनांक 16.10.2021 के रात्रि कोई अज्ञात चोर पीछे के दीवार को सेंध मारकर चोरी कर ले गया हैं, चोरी गये पाटर्स की कीमत करीब 1,50,000 रूपये हैं । तमनार पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर मुखबिरों से जानकारी ली जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button