SEBI: SEBI ने KYC के नियमो किया बड़ा बदलाव, 24 दिसंबर से लागू होंगे नए रूल्स

SEBI अब डीमैट अकाउंट खुलवाने या दूसरे वित्तीय प्लेटफॉर्म पर निवेश शुरू करने के लिए बार-बार एक जैसी KYC जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत निवेशकों की कुछ अतिरिक्त KYC जानकारियां अब एक ही जगह यानी KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसियों (KRAs) के पास रखी जाएंगी। इससे अलग-अलग ब्रोकर और वित्तीय मध्यस्थों के पास बार-बार दस्तावेज जमा कराने की परेशानी कम होगी। ये नए नियम 24 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
अब बार-बार नहीं देनी होगी KYC की जानकारी
सेबी के नए फैसले के मुताबिक, निवेशकों को अब सामान्य अतिरिक्त KYC जानकारी हर वित्तीय मध्यस्थ को अलग-अलग देने की जरूरत नहीं होगी। यह जानकारी KRA सिस्टम में केंद्रीय रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे डीमैट अकाउंट खोलने और निवेश से जुड़ी प्रक्रिया तेज और आसान होने की उम्मीद है।
मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन में भी राहत
नए नियमों के तहत ब्रोकर और दूसरे मध्यस्थों को हर बार मोबाइल नंबर का दोबारा वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। अगर KRA के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर पहले से वेरिफाइड है और आधार से जुड़ा हुआ है, तो नया वेरिफिकेशन छोड़ा जा सकता है। इससे निवेशकों का समय बचेगा।
Read more health tips: कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना क्यों है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की राय
वैलिडेटेड KYC रिकॉर्ड होंगे पोर्टेबल
सेबी ने KYC रिकॉर्ड को लेकर भी बदलाव किया है। जिन रिकॉर्ड में मौजूदा या स्थायी पते समेत जरूरी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक डेटाबेस से हो चुकी है, उन्हें ‘वैलिडेटेड’ माना जाएगा। ऐसे रिकॉर्ड अलग-अलग बाजार मध्यस्थों के बीच इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यानी निवेशकों को हर बार नए सिरे से जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अकाउंट बंद होने पर भी देना होगा अपडेट
सेबी ने ब्रोकर और अन्य मध्यस्थों को निर्देश दिया है कि वे किसी निवेशक का अकाउंट बंद होने की जानकारी पांच कामकाजी दिनों के भीतर KRA को दें। इससे KYC रिकॉर्ड अपडेट और सही बने रहेंगे।
IPO के GMP पर भी सेबी की सख्ती
SEBIइस बीच सेबी ने आगामी IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के प्रचार-प्रसार पर भी सख्ती दिखाई है। रेगुलेटर ने पंजीकृत मध्यस्थों और बाजार से जुड़े लोगों को वेबसाइट, ईमेल, SMS और सोशल मीडिया समेत किसी भी प्लेटफॉर्म पर GMP के आंकड़े प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने की सलाह दी है। सेबी ने निवेशकों को यह भी चेताया है कि GMP को IPO की संभावित लिस्टिंग कीमत या रिटर्न का पक्का संकेत न मानें।