स्वास्थ्य

health tips: कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना क्यों है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की राय

health tips स्वस्थ रखने के लिए लोग सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगे हैं। एक उम्र के बाद लोग हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन बिना विटामिन डी के कैल्शियम का सेवन आपको भरपूर फायदा नहीं देगा। कैल्शियम को शरीर को सोखने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। इससे शरीर में कैल्शियम अच्छी तरह से लगता है। आमतौर पर डॉक्टर कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना सुरक्षित और प्रभावी मानते हैं। कैल्शियम और विटामिन डी दोनों मिलकर हड्डियों को मजबूत रखने और उनकी कमी को रोकने में मदद करते हैं।

 

कैल्शियम के साथ विटामिन डी क्यों है जरूरी?

विटामिन डी हमारे शरीर में आंतों से कैल्शियम सोखने में मदद करता है। हालांकि हर बार जब आप कैल्शियम सप्लीमेंट खाते हैं तो विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल पहले से ही सही है या आप रोजाना थोड़ी देर धूप में बिताते हैं तो इससे नेचुरली विटामिन डी मिलता रहता है। इसलिए जब कैल्शियम का सेवन करें तो विटामिन डी का भी ख्याल रखें। इससे आपके शरीर की हड्डियों में कैल्शियम अच्छी तरह से जाता है।

 

कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए क्या खाएं

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर लोग खाने-पीने की चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोजाना 1-2 गिलास दूध पीएं। दूध कम लेते हैं तो खाने में 1-2 कटोरी दही खाएं। इसके अलावा मक्खन और घी खाएं। सब्जियों में ब्रोकली में कैल्शियम होता है। पत्ता गोभी में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा सफेद तिल में काफी ज्यादा कैल्शियम होता है। मखाना, फिश, नॉनवेज, अंडा जैसी चीजें कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं। पनीर में भी कैल्शियम पाया जाता है।

 

Read more Rashifal: आज मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पढ़े बाकि राशियों का हाल!

कैल्शियम क्यों है जरूरी

health tips शरीर में जरूरत से ज्यादा कैल्शियम कम हो रहा है। आप रोज की डाइट में कैल्शियम शामिल नहीं कर पा रहे हैं तो कैल्शियम सप्लीमेंट्स से कमी को पूरा किया जा सकता है। कैल्शियम शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों को स्वस्थ रखने और हेल्दी बनाने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों के गिरने पर टूटने का चांस ज्यादा रहता है। इससे दांत भी कमजोर होकर गिरने लगते हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button