कृषि समाचार

Sandalwood Farming : चन्दन की खेती से कमाए करोड़ो रूपये सालाना

Sandalwood Farming : चन्दन की खेती से कमाए करोड़ो रूपये सालाना

Sandalwood Farming : चन्दन की खेती से कमाए करोड़ो रूपये सालाना : चन्दन की खेती करके आप लाखो करोड़ो रूपये कमा सकते है।  चंदन की खेती के लिए प्रति एकड़ करीब 4 लाख रुपये का खर्च हुआ है और 10 साल बाद प्रति एकड़ करीब 1 करोड़ रुपये की आमदन चंदन की इस खेती से किसान को होगी। तो चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते है।

Sandalwood Farming : चन्दन की खेती से कमाए करोड़ो रूपये सालाना

चंदन की खेती  :

चन्दन को उगाने में जितनी मेहनत लगती है वही चंदन की कीमत उतनी ज्यादा होती है। भारत में चंदन की खेती दो तरीके से की जाती है, जिसमें जैविक तरीका और पारंपरिक तरीका शामिल है। पहला जैविक तरीके से उगाया गया चंदन 10-15 साल में लकड़ी का बन जाता है तो वही परंपरागत रूप से चंदन की खेती करने पर 20-25 साल बाद ही लाभ लिया जा सकता है। यही कारण है कि चंदन की खेती किसानों के लिये धैर्य का सौदा साबित होती है। बता दें कि एक चंदन के पेड़ से करीब 15-20 किलो लकड़ी मिल जाती है, जिसको बाजार में 3 लाख रुपये तक की कीमत पर बेचा जाता है। हालांकि चंदन की लकड़ी बाजार में 5-7 हजार रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकती है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण इसे 10,000 रुपये तक की कीमत पर भी बेचा जाता है।

यह भी पढ़े :Accident News: अयोध्या जा रही बस हादसे का हुयी शिकार,15 से अधिक यात्री घायल

चंदन के पेड़ की कीमत :

चंदन का पौधा बाकी पौधों की तुलना में काफी महंगा मिलता है, लेकिन अगर आप कई सारे पौधे खरीदेंगे तो यह आपको औसतन 400 रुपए में मिल जाएगा। अब बात करें चंदन की लकड़ी के भाव की तो देश में 8 से 10 हजार रुपए प्रति किलों बिकती है। वहीं विदेश में ये 20 से 25 हजार रुपए किलों तक में बिकती है। अगर आप एक एकड़ में चंदन के पेड़ लगाते हैं तो इसके बाजार भाव के हिसाब से आप 60 लाख तक मुनाफा कमा सकते हैं।

सरकारी अनुमति :

2017 में भारत सरकार ने चंदन की लकड़ी की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गयी थी। इस कानून के तहत आप चंदन का पेड़ तो लगा सकते हैं, लेकिन इसे सिर्फ सरकार को ही बेच सकते हैं। सबसे पहले आपको वन विभाग को सूचित करना होगा और उनकी अनुमति लेनी होगी। वे आपसे चंदन का पेड़ खरीद लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button