देश

Accident News: अयोध्या जा रही बस हादसे का हुयी शिकार,15 से अधिक यात्री घायल

Accident News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। गलत दिशा से आ रहे लोडिंग ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना आगरा मुंबई फोरलेन पर मोहना के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस तेलंगाना से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी। इस दौरान ग्वालियर से 65 किलोमीटर दूर यह बस हादसे का शिकार हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे लोडिंग ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। इस घटना में 16 यात्री घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

read more: CG NEWS : चाय बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लॉस्ट,एक महिला घायल

Accident News वहीं सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। फिलहाल सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना में कोई जनहानि की खबर अभी तक नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच में जुटी हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button