छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS : चाय बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लॉस्ट,एक महिला घायल

CG NEWS बालोद: बालोद में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक महिला झुलस गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उन्हें आनन फ़ानन अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया है।

read more: दमदार बैटरी और 60 किलोमीटर के रेंज के साथ बाइक की कीमत मे घर लाये ये इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके फीचर्स और कीमत

CG NEWS; जानकारी के मुताबिक़ घटना सिटी कोतवाली थाना इलाक़े के बालोद लोहारा मुख्य मार्ग स्थित मधु चौंक की है। बताया जा रहा है कि घर पर मौजूद लोगों के लिए महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान एलपीजी सिलेण्डर सिलेंडर लीक होने से उसमें ज़ोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर में मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को निजी अस्पताल पहुँचाया। लेकिन हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई थी। जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेण्टर रेफ़र किया गया। फ़िलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button