Rode Accident : स्कूली बस और कार के बीच जबरजस्त टकराव, 2की मौत, कई अन्य बच्चे घायल
Rode Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में संजारपुर टंकड़ी रोड पर दोपहर के बाद दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गया है। जहाँ मंगलवार यानि आज रेवाड़ी में बच्चों से भरी एक बस कार से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस से टकराने के बाद कार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी, तो वहीं दूसरी तरफ बस में सवार बच्चों को भी चोट लगी है। इस हादसे में चालक सहित 13 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए इलाके के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार:-
इस सड़क दुर्घटना में जेतड़वास निवासी जितेंद्र (25) और सचिन की मौत हो गई। टकराव इतना भयंकर था कि कार के जहां परखच्चे उड़ गए तो वहीं बस को भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने सभी को रेस्क्यू किया, लेकिन कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना बवाल थान के अंर्तगत हुई।
घटना की वजह
पुलिस के मुताबिक यह हादसा तेज गति के चलते हुई। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों की गति का भी पता लगा रही है। बताया जा रहा है की इस हादसे में मारे जितेंद्र और सचिन कार से अपने गांव की और लौट रहे थे,जबकि ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। इस हादसे में गनीमत यह रही कि स्कूल की बस नहीं पलटी, अन्यथा बच्चों क जान खतरे में पड़ सकती थीं। हालांकि बस के एक्सीडेंट में चोटिल हुए सभी बच्चे अभी खतरे से बाहर हैं।



