*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: सब–इंजीनियर की केलो परियोजना के पास पेड़ पर लटकती हुई मिली लाश...आसपास के लोगो मे फैली सनसनी...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: सब–इंजीनियर की केलो परियोजना के पास पेड़ पर लटकती हुई मिली लाश…आसपास के लोगो मे फैली सनसनी…*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार लाख स्थित केलो परियोजना के पुराने कंट्रोल रूम के पास पेड़ पर लटकती हुई लाश देखे जाने के बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैली हुई थी। जहां लाश देखी गई उसके पास ही एक एक्टिवा गाड़ी भी बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम मोहराम सिंह नेताम है जो कि केलो परियोजना में ही सब इंजीनियर के रूप में काम करता था। इसकी ड्यूटी दिन में लगा करती थी। सक्ती के पास के गांव असंदा के रहने मृतक सब इंजीनियर की काजू पेड़ में लटकती लाश को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही पुलिस को लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button