RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ में 225 सहित प्रदेश में मिले 2619 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ में 225 सहित प्रदेश में मिले 2619 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजेटिव का आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब पहुंच गया है।  जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की तो आज छत्तीसगढ़ में भी 2619 नये केस मिले हैं, जिसके बाद अब कुल पॉजेटिव मरीजों का आंकड़ा 147866 हो गया है, वहीं 119350 कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं, जबकि 27210 अभी भी बीमार है। आज कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 2341 रही। वहीं 24 घंटे में कुल 9 संक्रमितों की जान भी गयी।

 

प्रदेश में आज भी सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले। रायपुर में कुल 339 नये केस सामने आये हैं। वहीं कोरबा में 202, जांजगीर में 195, रायगढ़ में 225, दुर्ग में 195, बिलासपुर में 146 राजनांदगांव में 146 और बस्तर में 101 बालोद में 80, बेमेतरा में 34, कबीरधाम में 68, धमतरी में 80, बलौदबाजार में 69, महासमुंद में 94, गरियाबंद में 30, मुंगेली में 29, जीपीएम में 27, सरगुजा में 94, कोरिया में 54, सूरजपुर में 58, बलारमपुर में 43, जशपुर में 22, कोंडागांव में 55, दंतेवाड़ा में 68, सुकमा में 42, कांकेर में 91, नारायणपुर में 9, बीजापुर में 55 नये मरीज मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button