RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में कोरोना ने तोरा सारा रिकॉर्ड...रायगढ़ में 351 सहित छत्तीसगढ़ में आज 2517 नये कोरोना मरीज मिले… देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में कोरोना ने तोरा सारा रिकॉर्ड…रायगढ़ में 351 सहित छत्तीसगढ़ में आज 2517 नये कोरोना मरीज मिले… देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार दो हजार से ज्यादा बनी हुई है। प्रदेश में आज भी 2517 नये केस सामने आये हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि प्रदेश में आज 2235 कोरोना मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों को देखें तो अब कुल पॉजेटिव का आंकड़ा प्रदेश में 116153 हो गया है, वहीं कुल एक्टिव केस अब 30468 हो गये हैं। जबकि मौत का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में 14 मौत का रहा है।

 आज रायपुर में 358 मरीज मिले हैं, जो पिछले कई दिनों की तुलना में सबसे कम हैं। वहीं रायगढ़ में 351, जांजगीर में 244, दुर्ग में 190, राजनांदगांव में 122, बालोद में 110, बिलासपुर में 121, कोरबा में 116, दंतेवाड़ा में 139 केस सामने आये हैं। वहीं अन्य जिलों की बात करें तो बेमेतरा में 22, कबीरधाम में 44, धमतरी में 78, बलौदबाजार में 53, महासमुंद में 40, गरियाबंद में 37, मुंगेली में 30, सरगुजा में 76, कोरिया में 36, सूरजपुर में 42, बलरामपुर में 23, जशपुर में 23, बस्तर में 75, कोंडागांव में 62, सुकमा में 31, कांकेर में 58, नारायपुर में 28 और बीजापुर में 31 नये मरीज मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button