RGHNEWS ब्रेकिंग:-छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान,20 दिसम्बर को…

रायपुर। राज्य के पंद्रह नगरीय निकायों में चुनाव की तारीख़ें घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तारीख़ों का ऐलान किया है। जिन पंद्रह निकायों में चुनाव हैं उनमें छ नगर पंचायत,पाँच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा इस तारीख़ के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव। चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत। बैलेट पेपर से होंगे चुनाव।
6 दिसम्बर तक नाम वापसी, 20 दिसम्बर मतदान, 23 को मतगणना। वहीं तत्काल प्रभाव से आचार सहिता लागू कार दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रेमनगर, मारो,नरहरपुर,कोंटा,भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायतों, जबकि बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, सारंगढ, जामुल और खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में और चार नगर निगम जिनमें बीरगांव,भिलाई,भिलाई-चरोदा और रिसाली शामिल हैं.
कोरोना पॉजिटिव भी लड़ पाएंगे चुनाव
चुनाव वाले 10 जिलों के अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को बैठक की। इसमें कोरोना प्रोटोकाल से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है, तय हुआ है कि कोई चुनाव लड़ने या मतदान से वंचित न हो इसके लिए कोरोना पॉजिटिव को भी चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा रहा है। उसे पीपीई किट पहनकर कलक्ट्रेट जाना होगा। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजीटिव है तो उसे सबसे आखिर में पीपीई किट पहनकर मतदान करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार पॉजिटिव है तो उसकी सूचना कलेक्ट्रेट में देनी होगी। सुरक्षा की वजह से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना होगा।


