RGHNEWS ब्रेकिंग:-अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में 2 लाख संक्रमित होने की आशंका; स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम जनता के हाथ में, हम 9 हजार वेंटीलेटर की व्यवस्था कर रहे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

RGHNEWS ब्रेकिंग:-अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में 2 लाख संक्रमित होने की आशंका; स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम जनता के हाथ में, हम 9 हजार वेंटीलेटर की व्यवस्था कर रहे

  • प्रदेश में अभी तक 110655 संक्रमित, इनमें से 916 मरीजों की मौत हो चुकी, एक्टिव केस 31225

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में रोजाना 2 से 3 हजार पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आशंका जताई है कि अगर यही स्थिति रही तो अक्टूबर के अंत तक संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख के पास सकती है। उन्होंने कहा है कि बढ़ते मामलों की रोकथाम जनता के हाथ में है।

 

रोजाना 15 हजार टेस्ट कराने का प्रयास
सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले जांच पर आधारित हैं। जैसे-जैस जांच की संख्या बढ़ेगी, जानकारी स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना औसतन 15 हजार टेस्ट के साथ संक्रमण पर रोक का प्रयास करेंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने 9 हजार वेंटीलेटर की व्यवस्था करने को कहा है। हम इससे ज्यादा की व्यवस्था करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

होम आइसोलेशन के लिए सरकार किट सप्लाई बढ़ा रही
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि होम आइसोलेशन के की दिशा में किट सप्लाई को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की स्थिति कभी 3 हजार तो कभी 2 हजार रोज पहुंचती है। ऐसे में 1.75 लाख हो जाएंगे। इससे निपटने के लिए मास्क और सैनिटाइजर ही औषधि है। कहा- दो लोगों के बीच मास्क से कोरोना का खतरा 90 फीसदी कम हो जाता है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन से बचकर नियंत्रण कर सकते हैं।

प्रदेश में 35 मरीज ऐसे जो अस्पताल जिंदा ही नहीं पहुंचे

प्रदेश में 29 मई से अब तक 35 से ज्यादा ऐसे मरीजों की मौत हुई है, जिनका शव ही अस्पताल पहुंचा। यानी वह ब्राॅड डेड थे। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान होने से मरीज को इलाज से ठीक किया जा सकता है। अगर किसी को और बीमारियां हैं तो उनके लिए खतरा ज्यादा है। अभी तक 110655 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 916 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 31225 एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button