NSS कैम्प में छात्र-छात्राओं को किया गया अपराधों के प्रति जागरूक – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

NSS कैम्प में छात्र-छात्राओं को किया गया अपराधों के प्रति जागरूक

Raigarh Today News : *रायगढ़* । कोतरारोड़ थानाक्षेत्र अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में सात दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर लगाया गया । आज दिनांक 23.02.2022 को कोतरारोड़ एवं पुलिस रक्षा टीम के सदस्यगण स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्याथिर्यों को अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही रक्षा टीम के सदस्यगण द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके तथा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में बताया गया ।

Raigarh Today News: कार्यक्रम में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री कंवर तथा शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे । विद्याथिर्यों को कोतरारोड़ थाने से सहायक उप निरीक्षक डी.पी. भारद्वाज एवं रक्षा टीम की प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी, एटीएम ठगी, चिटफंड कंपनी द्वारा ठगी के बारे में जानकारी देकर इससे बचने के उपाय भी बताया गया ।

संवेदनशील एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर एस.आई के.के.पटेल किये त्वरित कार्रवाई

प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा बाल विवाह, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और बच्चों के ऊपर होने वाली लैंगिक अपराध, बाल अधिकार, बाल मजदूरी और मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं छात्रों को कानून द्वारा प्रदत्त उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई ।

Raigarh Today News:कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में बताया गया और उसके इस्तेमाल के फायदे बताये गया । महिला रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का डेमो कर अपनी रक्षा करने के लिये भी प्रेरित किया गया है । कार्यक्रम में कोतरारोड़ के सउनि डीपी भारद्वाज, रक्षा टीम से प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक इंदूलता एक्का, रोजमेरी एवं आरक्षक करूणेश राय थाना कोतरारोड़ उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button