Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। राज्य सरकार ने स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
इन विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती
Sukma Guest Teacher Recruitment जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। गणित, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषयों के व्याख्याताओं के कुल 12 रिक्त पदों के विरुद्ध स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कब तक कर सकते है आवेदन?
CG Shikshak Bharti 2026 Notification इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य, शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालय, जिला सुकमा में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 की शाम 5ः00 बजे निर्धारित की गई है। 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
यहां जानें पूरी डिटेल्स
Chhattisgarh samacharस्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से एक ओर जहां जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी दूर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी गति मिलने की उम्मीद है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://sukma.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा में उपलब्ध है।



