दिनदहाड़े मर्डर करने वाले आरोपी अब चढ़े पुलिस के हत्थे…ये था पूरा मामला

Raigarh News प्रशांत तिवारी : आज दोपहर में जहाँ दिनदहाड़े मर्डर का मामला सामने निकल आया था। वही पूरे मामले में अब बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है। जहाँ फरार आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, पुराने विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। आरोपियों के हमले के बाद गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अभी चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी नंद किशोर और उसके साथी घन्नू घसीया को गिरफ्तार कर लिया है।
RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ शहर के इस जगह पर दिनदहाड़े युवक की हत्या
Raigarh News : मृतक कृष्णा और आरोपी के बीच होली के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी नंदकिशोर को यह बात इतनी चुभने लगी कि सुबह लगभग 11 बजे आरोपी अपने साथी के साथ मृतक कृष्णा सिंह के पास आया और पुरानी बात को लेकर फिर से विवाद करने लगा।
विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने मुर्गा काटने वाले हथियार से कृष्णा सिंह के गले पर वार कर दिया और फरार हो गया।



