Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता—7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई”
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है”

Raigarh News : *23 अप्रैल, रायगढ़* । जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के वर्ष 2019 के प्रकरण में पिछले 7 वर्षों से *फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष) निवासी किलकिला थाना लैलूंगा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : Transfer:CG में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: 100 से ज्यादा पटवारी-आरआई का तबादला ; देखें पूरी लिस्ट यहां।
प्रकरण के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा द्वारा थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने मोहल्ले की एक युवती को पत्नी बनाकर रखा था, जिस पर 11 मार्च 2019 को गांव में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इस घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले की जांच में युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध धारा 306 भादवि के तहत पाए जाने पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 67/2019 दर्ज किया गया। विवेचना में 7 आरोपी (01) रामसिंह पिता बलसाय पैंकरा उम्र 50 वर्ष (02) गांधीराम पैंकरा पिता रामसिंह पैंकरा उम्र 24 साल (03) कार्तिकराम पैंकरा पिता रामसिंह पैंकरा उम्र 25 साल (04) मनु पैंकरा पिता नारायण प्रसाद पैंकरा उम्र 35 साल (05) करमसिंह पिता बलसाय पैंकरा उम्र 40 साल (06) हलधर नागवंशी पिता नकुल नागवंशी उम्र 31 साल सभी साकिनान किलकिला एवं (07) धनीराम पैंकरा पिता बुधेश्वर पैंकरा उम्र 32 साल साकिन हाड़ीपानी किलकिला को दिनांक 04.04.2019 को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में रिमाण्ड अवधि पूर्ण होने एवं आरोपी- गोपाल यादव, करमानन्द पैंकरा, सजन पैंकरा, यदुमणी, भुकदेव पैंकरा, पहलवान, जमुनाडीहा, उसत पैंकरा के फरार रहने तथा निकट भविष्य में नहीं मिलने पर प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 173 (8) दं.प्र.स. के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की पुनः पतासाजी के दौरान लैलूंगा पुलिस को आरोपी जदुमणी पैकरा के संबंध में जानकारी मिली। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अपराध में उसकी संलिप्तता पाई गई । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपी—गोपाल यादव, करमचंद पैकरा, सजन पैकरा, पहलवान पैकरा, उसत पैकरा एवं जमुनाडिहा—की तलाश जारी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :
*“कानून से बचने के लिए फरार रहने वाले आरोपियों के खिलाफ “ऑपरेशन तलाश” जारी है, अभियान में लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है”*



