Aadhaar Card New Rules: आज से बदल गए आधार कार्ड से जुड़े नियम, एड्रेस प्रूफ नहीं होने पर इस तरीके से अपडेट करा सकते हैं पता

Aadhaar Card New Rules
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग आदि को अपडेट करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र प्रदान करने की जरूरत होती है। आप ऑनलाइन आवेदन करके या संपर्क केंद्र में जाकर अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास घर के पते को बदलने के लिए वैध प्रमाण पत्र नहीं है, तो आपको क्या करना चाहिए? चलिए, इस पर चर्चा करते हैं।

वैध निवास प्रमाण पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड में पता अपडेट नहीं हो पाता। इस वजह से बैंकिंग समेत कई काम अटक जाते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है।
Aadhaar Card New Rules
आधार अपडेट का नया नियम
UIDAI के नए नियम के अनुसार, अब लोग परिवार के मुखिया की सहमति से आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए परिवार प्रमुख आधारित पता अपडेट करने का विकल्प मिलेगा तो अब नए विकल्प के तहत ऑनलाइन आवेदन करके 50 रुपये का भुगतान करें और 30 दिन में पता अपडेट कराएं।
Aadhaar Card New Rules
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
नए नियम के मुताबिक UIDAI पोर्टल पर लॉगइन करें। एड्रेस अपडेट सेक्शन में ‘परिवार प्रमुख आधारित पता अपडेट’ विकल्प चुनें। परिवार के मुखिया का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। परिवार के मुखिया के साथ अपने संबंध को प्रमाणित करने वाला डॉक्यूमेंट अपडेट करें। 50 रुपये का भुगतान करके आवेदन करें।

Aadhaar Card New Rules
ऑनलाइन आवेदन ऐसे स्वीकार होगा
आपको बता दें कि परिवार के मुखिया साथ संबंध का प्रमाण पत्र देने के लिए राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या मार्कशीट आदि सबमिट कर सकते हैं। आवेदन सबमिट होने के बाद सेवा अनुरोध संख्या (SRN) जारी होगा। साथ ही आवेदन स्वीकार होने का मैसेज आएगा। फिर 30 दिन में आवेदन स्वीकार होने या नहीं होने का मैसेज आएगा।
Aadhaar Card New Rules
रिजेक्ट हो सकता ऑनलाइन आवेदन
आपको जानकरी के लिए बता दें कि यदि 30 दिन के अंदर UIDAI पता अपडेट नहीं करता है तो आवेदन अपने आप कैंसिल हो जाता है। ऐसे मामलों में 50 रुपये का शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए समय पर स्वीकृति मिलना अनिवार्य है। जिन आवेदकों के पास रिश्ते का प्रमाण भी नहीं है, उनके लिए UIDAI ने स्व-घोषणा का विकल्प दिया हैं। परिवार का मुखिया रिश्ते का पुष्टि करते हुए इस फॉर्म को भरकर दे सकता है।


