Raigarh News:-रायगढ़ के वार्ड नंबर 27 में 9 जनवरी को होगा उपचुनाव, सियासी सरगर्मी हुई तेज

Raigarh News रायगढ़, 14 दिसंबर। शहर के वार्ड क्रमांक 27 में उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। अगले साल यानी 9 जनवरी 2023 को नए पार्षद के लिए मतदान होगा। कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की असामयिक मौत के बाद से उनकी सीट खाली है। ऐसे में भाजपा की तरफ से पूर्व पार्षद राजेन्द्र ठाकुर की पत्नी सरिता ठाकुर और श्रद्धा आशीष ताम्रकार तो कांग्रेस खेमे से पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह, रानी सोनी तथा संजुक्ता सिंह राजपूत यहां की ऐसी संभावित प्रत्याशी हैं जो सियासी दंगल में पूरे दमखम के साथ कूदने का माद्दा रखते हैं। यही वजह है कि उपचुनाव की तिथि का ऐलान होते ही वार्ड क्रमांक 27 में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है।
Also Read SBI के बाद अब इस बैंक ने भी बढ़ाई, एफडी पर ब्याज दरें
कांग्रेस की तेजतर्रार पार्षद संजना शर्मा के हाथों में थी वार्ड नंबर 27 की बागडोर, मगर उनकी असमय खुदकुशी के बाद से यह वार्ड बगैर पार्षद का है। हालांकि, नगर निगम और शहर सरकार में काबिज जनप्रतिनिधि अपने दिवंगत पार्षद संजना शर्मा की कमी को पूरा करने की मंशा से जन समस्या के निराकरण के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकृत तौर पर कोई पार्षद नहीं रहने से वार्ड क्रमांक 27 आज भी उपेक्षित ही है। अगर वार्ड नंबर 27 के नक्शे पर गौर करें तो यहां चक्रधर नगर स्थित प्रेम नगर, गांधी नगर, पोल्ट्री फार्म, पंजरी प्लांट, सिंचाई कॉलोनी, आदर्श नगर, अभिनव स्कूल गली, दीनदयालपुरम फेस 1 और 2 के साथ प्राची विहार भी शामिल है।
अब बात करते हैं यहां भाजपा और कांग्रेस के उन धुरंधरों की, जो आगामी 9 जनवरी को वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले बहुप्रतीक्षित उपचुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। पूर्व पार्षद रहे राजेन्द्र सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता ठाकुर की इस क्षेत्र में मजबूत पैंठ हैं, इसलिए भाजपा से इनकी सशक्त दावेदारी होगी। चूंकि, वार्ड क्रमांक 27 परिसीमन के पहले तक पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार का वार्ड रहा, इस लिहाज से जनचर्चा है कि वे उपचुनाव में अपनी जीवन संगिनी श्रद्धा ताम्रकार को उम्मीदवार के रूप में उतार सकते हैं, क्योंकि पिछले चुनाव का उनको खट्टे-मीठे अनुभव भी हैं।

इसी तरह कांग्रेस खेमे से पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रहीं बरखा सिंह के अलावे रानी सोनी और संजुक्ता सिंह राजपूत के नाम भी जोरों पर हैं। यह बात अलहदा है कि वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में पार्टी किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी, लेकिन इतना जरूर तय है कि इन्हीं नामों में से किसी एक पर मुहर लगेगी। दिवंगत पार्षद संजना शर्मा के इस वार्ड की परिक्रमा करें तो पता चलता है कि यहां सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन और साफ सफाई की कमी है। वहीं, दीनदयालपुरम में सेप्टिक टैंक की समस्या और प्रेमनगर में स्ट्रीट लाईट बन्द रहती है।
जानकारों की मानें तो वार्ड नंबर 27 में मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2700 थी। इनमें 1500 वोटर यहीं रहते हसीन तो बाकी लोग मेडिकल कॉलेज और इंदिरा नगर के इंदिरा आवास में चले गए हैं। यानी डेढ़ हजार से 1600 मतदाता ही यहां स्थायी तौर पर काबिज हैं, जो आगामी 9 जनवरी को अपने मताधिकार का सदुपयोग कर नए पार्षद चुनेंगे
Also Read टाटा या अडानी किसकी होगी ये सरकारी कंपनी
उपचुनाव में फिर लहराएगा कांग्रेसी झंडा-जयंत
निगम सभापति जयंत ठेठवार का कहना है कि वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस की वर्किंग एवरेज ठीक है। पार्षद संजना शर्मा के असमय निधन के बाद उनकी गैरहाजिरी में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने वार्ड में समस्या दूर करने की पूरी कोशिशें की। ऐसे में उपचुनाव में यहां फिर से कांग्रेसी झंडा लहराएगा

योग्य उम्मीदवार पर पार्टी जताएगी भरोसा-अनिल
Raigarh News जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष अनिल शुक्ला कहते हैं कि वार्ड क्रमांक 27 की सक्रिय कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की असामयिक मृत्यु के बाद से कांग्रेस इस वार्ड में समस्या निवारण के लिए संजीदा है। आगामी उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही यहां उम्मीदवारी के लिए प्रदेश स्तर पर चर्चा हो रही है। मंत्री और विधायक के सलाह मशविरा से ही टिकट वितरण होगा।



