Raigarh News: दिन रात काम कर जल्द पूरी करें शहर में सड़कों की मरम्मत-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News रायगढ़, 25 मार्च 2023/ मैन पावर और मशीनरी बढ़ाकर सड़कों के मरम्मत की स्पीड बढ़ाइए और दिन रात काम कर शहर में सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करें। यह बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शहर में सड़कों के मरम्मत कार्यों का जायजा लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्डे तत्काल भरवाएं और काम पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा सड़कों के निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों लेट-लतीफी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए काम करने वाले ठेकेदार को काम जल्द पूरा नही करने पर कार्यवाही की बात कही थी। जिसके बाद काम में तेजी आई।
Read more: Shahid Kapoor और Vijay Sethupathi की ‘Farzi’ ने रचा इतिहास
कलेक्टर श्री सिन्हा आज नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में चल रहे सड़कों के निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने चक्रधर नगर से बोईरदादर तक चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार से काम के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि काम लगातार जारी है। कलेक्टर श्री सिन्हा ठेकेदार से मैन पावर और रॉ-मैटेरियल का लोड बढ़ाकर काम की स्पीड बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शहर में काम हो रहा है तो ट्रैफिक का दबाव भी होगा। इसका विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित कर काम जल्द पूरा करवाएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही बेलादुला मार्ग का निरीक्षण किया तथा यहां भी कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री ए.एन.उपाध्याय भी इस दौरान साथ रहे।
*तत्काल भरवाएं गड्डे और पॉटहोल*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़कों में गड्ढों को लेकर विशेष हिदायत देते हुए अधिकारियों से कहा कि सड़कों में गड्ढे तत्काल भरवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी पॉटहोल को भी भरने के निर्देश दिए।
Raigarh News *नगर निगम करवा रहा सड़कों का काम, चक्रधर नगर से बोईरदादर तक हो रही मरम्मत*
ईई श्री उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में 17 सड़कों का काम करवाया जा रहा है। जिसमें से 11 सड़कों का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। बाकी सड़कों पर काम किया जा रहा है। इसमें चक्रधर नगर चौक और बोईरदादर तक लगभग 2.5 कि.मी.सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ठेकेदार को इस सड़क का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा है।



