Raigarh News: चोरी की बैटरी के साथ पकड़ाये चार आरोपित जिनमें 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चोरी की बैटरी के साथ पकड़ाये चार आरोपित जिनमें 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक

Raigarh Newsv*रायगढ़* । आज दिनांक 12.08.2022 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन एवं आरक्षक विक्कू सिंह, चंद्र कुमार बंजारे द्वारा मुखबिर सूचना पर पेट्रोलिंग दौरान चक्रधरनगर पंजरीप्लांट के पास चार लड़कों को पकड़ा गया । पुलिस पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लड़के चार पहिया वाहन की बैटरी चोरी कर रखे है । पुलिस पार्टी द्वारा हिरासत में लिये संदेही मुशॉद अहमद, मौसम चौहान और उनके दो साथी (विधि के साथ संघर्षरत बालक) से बैटरी चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर अपने खर्च के लिए दिनांक 9-10/08/2022 के दरमियानी रात तहसील कार्यालय के सामने एक छोटा हाथी वाहन पर लगे बैटरी को निकाल लेना बताएं जिसे मुशॉद अहमद अपने पास रखा है । आरोपी मुशॉद अहमद के कब्जे से चोरी की बैटरी की जब्ती की गई है । आरोपी मुशॉद अहमद पिता शब्बीर अहमद उम्र 19 वर्ष, , मौसम चौहान पिता अशोक चौहान उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी पंजरी प्लांट तथा विधि के साथ संघर्षरत दो अपचारी बालक पर थाना चक्रधरनगर में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय पेश किया गया है ।

Related Articles

Back to top button