रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां की निरस्त
Raigarh News: रायगढ़, 20 सितंबर 2023/डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए। अधिकारी कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं।
Raigarh News: उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।
Follow Us