बिजनेस

UPI: RBI गवर्नर ने लॉन्च किया MyUPI यानी UPI Help 2.0, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा

UPI गुरुवार को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े फीचर में दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म को भी बेहतर बनाना है। इसमें पॉइंट ऑन सेल (POS) टर्मिनल्स पर “Tap एंड Pay” और AI आधारित कस्टमर सपोर्ट सॉल्यूशन “MyUPI” शामिल है।

 

टैप एंड पे एक ऐसी सर्विस है, जिससे यूजर अपने एनएफसी इनेब्लड स्मार्टफोन को अनलॉक करके और उसे एनएफसी इनेबल्ड पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर टैप करके तेजी से भुगतान कर सकते हैं। यह फीचर उपयोगकर्ताओं के मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी पर निर्भर नहीं करता। ट्रांजेक्शन पीओएस मशीन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके ही पूरा किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ेंShare market today: शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 के नीचे, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ साफ

 

बिना पिन भेज पाएंगे 5 हजार रुपये

Tap एंड Pay फीचर यूपीआई पर रूपे क्रेडिट कार्ड सहित कई तरह के अकाउंट में सुरक्षित पेमेंट को सपोर्ट करता है। यूजर 5,000 रुपये तक का लेनदेन बिना किसी पिन कर सकते हैं। इससे हालांकि अमाउंट होने पर इसके POS टर्मिनल पर यूपीआई पिन डालना होगा।

 

NPCI ने बताया कि GFF 2025 में यूपीआई बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉन्च किया था। जिसके कारण लेनदेन आसान हुआ और सुरक्षा भी बढ़ी। इस नए फीचर से भी पेमेंट फास्ट होने की उम्मीद है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त 2026 तक बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेटेड यूपीआई ट्रांजेक्शन 6 बिलियन भी ज्यादा देखा गया।

 

MyUPI में कई फीचर्स शामिल

आरबीआई गवर्नर द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा फीचर “माय यूपीआई” है जो यूजर्स को अलग-अलग बैंकों और यूपीआई ऐप्स में यूपीआई ट्रांजेक्शन और ऑटोपेमेंडेट का एक सिंगल व्यू देता है। पेमेंट के लिए सिक्योरिटी नेट के देने के लिए यूजर कंट्रोल जैसे फीचर्स पेश किए गए हैं। सेफ्टी स्विच के जरिए होने पर यूपीआई डेबिट ट्रांजेक्शन को रिजेक्ट करने का रिक्वेस्ट किया जा सकता है।

 

UPIनंबर Delink फीचर के जरिए पेमेंट के लिए अपना नंबर डीलिंक कर सकते हैं। पेई कॉन्टेक्ट्स-बेस्ड इनफॉरमेशन, जो यूजर्स को पेमेंट करने के लिए फायदेमंद के बारे में ज्यादा जानकारी देती है। ऑटोमेटेड चार्जबैक प्रोसेसिंग जो योग्य ट्रांजेक्शन के लिए रियल टाइम चार्जबैक क्रिएशन को उपलब्ध करवाती है, जिससे कंप्लेंट सॉल्यूशन टाइम काफी कम हो जाता है। यह सर्विस विभिन्न भाषाओं में 24×7 उपलब्ध रहेगी। साथ ही सेल्फ सर्विस सुविधा मिलेगी।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button