Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, गरबा में न जाएं मुस्लिम युवा

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा से दूरी (Muslim entry ban Garba) बनाने की अपील की है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज लोगों से संयम बरतने की अपील की है। अध्यक्ष डॉ. राज ने कहा कि गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। गरबा धार्मिक परंपरा है, मुस्लिमों को सम्मान करना चाहिए।नए स्थान तलाशें
गरबा में जाने वालों के लिए कही ये बात
Ban on Muslims from Garba सलीम राज ने कहा की यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा व परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को माथे पर तिलक लगाकर और गंगाजल ग्रहण करने के बाद ही गरबा में जाना चाहिए।
आस्था और परंपरा का सम्मान जरूरी
Chhattisgarh newsउन्होंने समाज के लोगों से गरबा को लेकर संयम बरतने की अपील भी की। डॉ. सलीम राज के मुताबिक, मुस्लिम व्यक्ति अगर गरबा में जाता है तो वह आमतौर पर सिर्फ डांस करने के लिए जाता है, जबकि गरबा का आयोजन केवल डांस की जगह नहीं है। गरबा धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ आयोजन है। ऐसे में सभी लोगों को इसकी धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-Share market today: शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 के नीचे, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ साफ