Raigarh News:रेलवे अंदर ब्रिज के पास बीमार मिले युवक की मौत – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:रेलवे अंदर ब्रिज के पास बीमार मिले युवक की मौत

Raigarh News:रायगढ़, 23 दिसंबर। शहर के रेलवे अंदर ब्रिज के पास बीमार हालत में मिले बिलासपुर के एक युवक की मौत हो गई। वहीं, निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान सीने में दर्द के साथ मुंह से झाग निकालते हुए मजदूर ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास मालधक्का रोड में विगत 18 दिसंबर की रात आरओबी में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध पड़े देख लोगों ने 112 नंबर डायल करने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए तो वह बीमार मिला।

Read more:साल के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी 

Raigarh News: ऐसे में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, मगर वह चल बसा। मृतक के पास बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान बिलासपुर के रतनपुर थानांतर्गत ग्राम तेंदूभांठा में रहने वाले वीरेंद्र पैकरा 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की खबर दी तो चकरभाठा से रायगढ़ आए उसके रिश्तेदार भाई कुमार सिंह पैकरा ने बताया कि वीरेंद्र 13 दिसंबर को घर से यह कहते हुए निकला कि वह काम की तलाश में बिलासपुर जा रहा है, मगर वह रायगढ़ कैसे पहुंचा, किसी को पता नहीं।

 

Related Articles

Back to top button