साल के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी – RGH NEWS
देश

साल के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

All school closed:उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, कोहरे के चलते ट्रेनों के आवागमन में भी परेशानियां आ रही है और ट्रेनें लेट से चल रही है। इसी बीच हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने साल के अंत तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। स्कूलों को 26 दिसंबर से बंद किया जाएगा। मौसम विभाग ने आगामी 4 से 5 दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई है।

Read more:एक्शन में केंद्र, चीन समेत इन 5 देशों से आने वालों का RT-PCR जरूरी 

All school closed:बताया गया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों के साथ-साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघों द्वारा स्कूलों को बंद करने का अनुरोध जारी किया गया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 26 से 31 दिसंबर की अवधि में सरकारी स्कूलों को बंद करने पर विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण वे अपने-अपने जिलों में स्कूलों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बंद करने पर निर्णय ले सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button