Raigarh News:ज्ञापन सौंपने को लेकर आपस में भिड़ गए कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता

Raigarh News: रायगढ़ में बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या ने लोगों को चिंतित कर दिया है। शहर के सर्व समाज ने एक बैठक बुलाई। जिसमें सभी दलों और समाज के लोग शामिल हुए और कलेक्टर को इस बारे में ज्ञापन देने पर सहमति बनी। लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचते ही मामला कांग्रेस-भाजपा का हो गया और दोनों पार्टियों के लोग आपस में भिड़ गए।
डेंगू से युवक की मौत के बाद बढ़ा मामला
दरअसल, बुधवार को सूरज बेरीवाल नाम के युवक की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है। इसके बाद बुधवार शाम को कांग्रेस ने बैठक की। वहीं, गुरुवार को सर्वसमाज की बैठक में कलेक्टर को ज्ञापन देना तय हुआ।
Read more: आरईएस कार्यालय परिसर में चली गोली-एक ठेकेदार ने दूसरे पर चला दी गोली, मच गई हड़कंप
ज्ञापन देने से पहले भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता
सभी लोग कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर पहुंचे और ज्ञापन देने की तैयारी होने लगी। इसके बाद बीजेपी नेताओं के कहा कि ओपी चौधरी के आने के बाद ज्ञापन देंगे। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के कहा कि वो बीजेपी के नेता हैं सर्व समाज के नेता नहीं। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में तीखी बहस होने लगी।
Raigarh News: हालांकि बाद में दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं की दखल के बाद सर्व समाज के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनका और सर्व समाज का अलग-अलग कार्यक्रम था। हम ओपी चौधरी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कांग्रेसी नेता इसे सर्व समाज का ज्ञापन समझकर उलझ गए।



