PVR INOX में खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, जानें अब कितने देने होंगे पैसे…

PVR INOX मल्टीप्लेक्स चेन PVR आइनॉक्स (INOX) ने खाने-पीने के सामानों की कीमतों में 40% तक कटौती की है। बीते दिनों कंपनी को सोशल मीडिया पर उसे अपनी दरों को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। कंपनी ने अब 99 रुपए से शुरू होने वाले फूड कॉम्बो पेश किए हैं।
, GST काउंसिल ने 11 जुलाई को सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों के बिल पर लगने वाले GST को 18% से घटाकर 5% कर दिया है। इस फैसले का पॉजिटिव असर मल्टीप्लेक्स चेन्स के बिजनेस पर दिख सकता है, जिन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स से कड़ी चुनौती मिल रही है।
इस साल की शुरुआत में OTT से मुकाबले के लिए आइनॉक्स और PVR ने मर्जर कर लिया था। मर्जर के बाद ये 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की 5वीं बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बन गई। टॉप पर ANC थिएटर्स है जिसकी 10,500 स्क्रीन है।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार अभी भारत और श्रीलंका के 114 शहरों में उसकी 360 प्रॉपर्टीज पर 1600 से ज्यादा स्क्रीन्स हैं। हाल ही में उसने दिल्ली और अहमदाबाद में 15 स्क्रीन्स ओपन की हैं। अगले 5 साल में स्क्रीन्स की संख्या को 3,000 से 4,000 तक ले जाने का प्लान है
PVR-INOX को साथ क्यों आना पड़ा?
दोनों कंपनियों के साथ आने की 3 बढ़ी वजह हैं:
1. OTT प्लेटफॉर्म से मुकाबला: 2018 में OTT मार्केट 2,590 करोड़ रुपए का था। कोरोना महामारी के दौरान इसमें तेजी से ग्रोथ आई। भारत में अभी OTT मार्केट लगभग ₹10,500 करोड़ रुपए का हो चुका है। यानी 5 साल में यह 300% बढ़ा है। 2030 में इसके ₹30,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में OTT से मुकाबले के लिए मर्जर जरूरी था।
खर्च कम करना, प्रॉफिट बढ़ाना: मर्जर से कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन में मदद मिलेगी। यानी बिजनेस वैल्यू बढ़ाते हुए खर्च में कमी लाना। बिजनेस के लॉन्ग टर्म सर्वाइवल के लिए ये जरूरी है। PVR आईनॉक्स ने जनवरी-मार्च क्वार्टर में 334 करोड़ का नेट लॉस और 1,143 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था। FY21 में PVR का रेवेन्यू 91% और INOX का 92% गिर गया था।
दोनों ब्रांड्स के बीच प्रति व्यक्ति फूड एंड बेवरेज रेवेन्यू में बड़े अंतर था। IDBI कैपिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि PVR के लिए यह 93 रुपए और आईनॉक्स के लिए 75.2 रुपए था। यानी 24% का अंतर। अब दोनों ब्रांड मर्ज हो गए हैं, तो फूड एंड बेवरेज रेवेन्यू बढ़ सकता है। एम्प्लॉई कॉस्ट में भी कमी आने की उम्मीद है।
Read more BJP नेता की लाश बिजली के खंभे से लटकी मिली, गांव में फैली सनसनी..
PVR INOXसिनेमा एक्सपीरिएंस बेहतर करना: कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन कहते हैं- ‘हमें बड़े पर्दे पर आने की आदत बरकरार रखनी होगी और यह तभी संभव है जब हम सिनेमा के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।’ वहीं MD अजय बिजली कहते हैं-



